HomeChhattisgarhAmbikapurC.G Weather : मकर संक्रांति के बाद भी नहीं थमेगी ठंड, छत्तीसगढ़...

C.G Weather : मकर संक्रांति के बाद भी नहीं थमेगी ठंड, छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से बढ़ेगी सर्दी

Date:

Related stories

UP Gomutra Scheme: UP में 10 रुपए लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, योगी सरकार की नई पहल से गांवों में बढ़ेगी कमाई

UP Gomutra Scheme: लखनऊ/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था,...

रायपुर :छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से ठंड में हल्की कमी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन 15 जनवरी के बाद ठंड एक बार फिर जोर पकड़ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है।

मकर संक्रांति के बाद भी नहीं बदलेगा ठंड का ट्रेंड

आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व है। आमतौर पर उत्तरायण के बाद ठंड कम होने की धारणा रहती है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इस बार यह ट्रेंड उलटा साबित हो सकता है। सूर्य की किरणें भले ही सीधी पड़ने लगें, लेकिन पश्चिमी हवाओं और स्थानीय मौसमीय सिस्टम के कारण ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Read More : M.P Accident : भोपाल-इंदौर हाईवे पर भयंकर एक्सीडेंट! 4 कारों की टक्कर में 6 से ज्यादा घायल

राजधानी में रही सबसे गर्म रात

राजधानी रायपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जनवरी माह की अब तक की सबसे गर्म रात मानी जा रही है। वहीं प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में ठंड का असर अब भी बना हुआ है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा, बिलासपुर सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यायधानी बिलासपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

15 जनवरी के बाद अलर्ट मोड

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि 15 जनवरी के बाद ठंड से बचाव के उपाय जरूर अपनाएं, खासकर सुबह और रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here