Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Shiva Baba Temple Controversy : शिवा बाबा मंदिर में करोड़ों के चढ़ावे...

Shiva Baba Temple Controversy : शिवा बाबा मंदिर में करोड़ों के चढ़ावे का ‘खेल’? ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, ट्रस्ट पर हिसाब गायब करने का आरोप

Shiva Baba Temple Controversy : नेपानगर/बुरहानपुर। नेपानगर क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था केंद्र ‘शिवा बाबा मंदिर’ में दान और चढ़ावे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर में आने वाले करोड़ों रुपये के चढ़ावे, सोने-चांदी और मेले से होने वाली आय का कोई पारदर्शी हिसाब नहीं रखा जा रहा है। इसी नाराजगी को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया और ट्रस्ट के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार, शिवा बाबा बंजारा समाज समिति ट्रस्ट द्वारा न तो दान पेटियों की गणना सार्वजनिक की जाती है और न ही दान में मिलने वाले पशुओं व अन्य सामग्रियों का लेखा-जोखा श्रद्धालुओं के सामने रखा जाता है। ग्राम के वरिष्ठ नागरिक किशोर ने बताया, “हमने कई बार ट्रस्ट से आय-व्यय की जानकारी मांगी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। करोड़ों का चढ़ावा आता है, लेकिन न रसीद दी जाती है और न हिसाब बताया जाता है। यह श्रद्धालुओं की आस्था के साथ सीधा खिलवाड़ है।”

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वर्तमान ट्रस्ट अध्यक्ष को तत्काल हटाने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। वहीं, एडीएम वीर सिंह चौहान ने इस संबंध में कहा कि “ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन और दस्तावेजों को संज्ञान में लिया गया है। पूरे मामले की नियमानुसार जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” अब देखना यह होगा कि प्रशासन की जांच में करोड़ों के इस चढ़ावे की क्या हकीकत सामने आती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here