Tuesday, September 29, 2026
Home Entertainment Monalisa Actress Debut : अर्श से फर्श तक की दास्तां: कभी महाकुंभ...

Monalisa Actress Debut : अर्श से फर्श तक की दास्तां: कभी महाकुंभ में बेचती थी माला, आज करोड़ों की मालकिन बनी मोनालिसा

Monalisa Actress Debut : प्रयागराज/मुंबई। इसे ही कहते हैं कि अगर किस्मत मेहरबान हो तो रंक भी राजा बन सकता है। कभी महाकुंभ के मेलों में श्रद्धालुओं को माला बेचकर अपना गुजारा करने वाली मोनालिसा आज ग्लैमर की दुनिया का चमकता सितारा बन चुकी हैं। फर्श से अर्श तक पहुँचने की उनकी यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।Mahakumbh's viral girl Monalisa set for bollywood debut | Entertainment  News – India TV

महाकुंभ की गलियों से सिल्वर स्क्रीन तक: मोनालिसा, जिन्होंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा अभावों में बिताया, जल्द ही फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” के जरिए बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जोरों पर है और मोनालिसा इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनकी प्रतिभा को देख फिल्म जगत के जानकार भी हैरान हैं।

हेलीकॉप्टर से सफर और करोड़ों की संपत्ति: कभी पैदल चलकर माला बेचने वाली मोनालिसा की जीवनशैली अब पूरी तरह बदल चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म और विज्ञापनों के जरिए वे अब करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं। शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बीच वे अब अक्सर हेलीकॉप्टर से यात्रा करती नजर आती हैं। उनके इस गजब के ‘ट्रांसफॉर्मेशन’ को देखकर हर कोई दंग है।

मोनालिसा की यह सफलता उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों और संघर्षों के बीच बड़े सपने देखते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here