Kailashpur Mela Sonhat : त्रिवेणी संगम पर सजेगा आस्था का मेला : मकर संक्रांति पर कैलाशपुर में होगा लोक कला का महाकुंभ

VIKASH KHALKHO

Kailashpur Mela Sonhat : सोनहत/कोरिया। कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलाशपुर स्थित ‘ओम तीर्थ ओंकारेश्वर धाम’ में आगामी 14 और 15 जनवरी 2026 को दो दिवसीय भव्य मकर संक्रांति उत्सव एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। हसदेव, घुनघुटा और बनखेता नदियों के पावन त्रिवेणी संगम पर आयोजित होने वाले इस मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिलेगी। यहाँ की जलधारा प्राकृतिक रूप से ‘ओम’ की आकृति बनाती है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।

आयोजन समिति ‘वनस्थली ओंकारेश्वर परिवार’ के अनुसार, इस परंपरा की शुरुआत वर्ष 2000 में तत्कालीन वित्त मंत्री डॉ. रामचंद्र सिंहदेव और श्रीमती निधि के सानिध्य में हुई थी। यह स्थल न केवल धार्मिक रूप से सिद्ध है, बल्कि ‘राम वन गमन पथ’ का भी हिस्सा माना जाता है। यहाँ रेशम केंद्र की खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले थे, जिसके बाद यहाँ मंदिर का निर्माण कराया गया। मेले के दौरान संगम में पवित्र स्नान, हवन, पूजन और कीर्तन के साथ-साथ जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें सुआ, शैला और कर्मा जैसे लोक दलों की भागीदारी रहेगी।

समिति ने स्पष्ट किया है कि यह पूरा आयोजन बिना किसी शासकीय आर्थिक सहयोग के, विशुद्ध रूप से जन सहयोग के माध्यम से संपन्न होता है। इस वर्ष भी लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं और दानदाताओं से मंदिर निर्माण, धर्मशाला और मंच जैसे विकास कार्यों में सहयोग की अपील की है। जो भी श्रद्धालु इस पुनीत कार्य में सामग्री या नगद दान करना चाहते हैं, वे समिति के संपर्क नंबर 8120640442 पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *