Youth Hostel Violence CCTV : जबलपुर के रानीताल खेल परिसर स्थित यूथ हॉस्टल में हुई हिंसक झड़प और तोड़फोड़ का मामला अब गरमा गया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है।
क्या है पूरा मामला? रानीताल खेल परिसर में अधिवक्ताओं (वकीलों) का एक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि साई (SAI) हॉस्टल के खिलाड़ियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि यूथ हॉस्टल के भीतर घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की।
पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल होने के बाद लॉर्डगंज थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। वकीलों और खिलाड़ियों के बीच हुए इस विवाद के बाद खेल परिसर में तनाव का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









