Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal IEHE Bhopal Agriculture : गुलाब प्रदर्शनी में तकनीक का जलवा: IEHE भोपाल...

IEHE Bhopal Agriculture : गुलाब प्रदर्शनी में तकनीक का जलवा: IEHE भोपाल के छात्रों ने बनाया AI ऐप, फोटो खींचते ही बताएगा फसल के रोग

IEHE Bhopal Agriculture : भोपाल। भोपाल के गुलाब उद्यान में आयोजित अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी और अंतरराष्ट्रीय गुलाब महोत्सव में इस बार केवल फूलों की महक ही नहीं, बल्कि आधुनिक कृषि तकनीक की चमक भी देखने को मिली। उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल के कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल ने अपनी वैज्ञानिक तकनीकों और नवाचारों से विशेषज्ञों और आमजन को खासा प्रभावित किया।

संस्थान की ‘कृषि कंसल्टेंसी टीम’ द्वारा प्रदर्शित उत्पादों में जीवामृत, बीजामृत, शहद सरसों (हनी मस्टर्ड), सिंदूर और रीसायकल कागज़ से बने पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद शामिल रहे। इसके साथ ही संस्थान ने ‘कट फ्लावर’ श्रेणी की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर अपनी उद्यानिकी दक्षता का प्रदर्शन किया।

“फसल केयर” ऐप: किसानों के लिए डिजिटल संजीवनी

प्रदर्शनी में सबसे अधिक चर्चा AI आधारित मोबाइल एप्लिकेशन “फसल केयर” की रही। IEHE के कृषि छात्रों द्वारा विकसित यह ऐप स्मार्ट फार्मिंग की दिशा में एक बड़ा कदम है।

  • कैसे करता है काम: किसान फसल की संक्रमित पत्ती का फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड करते हैं।

  • सटीक समाधान: AI तकनीक तत्काल रोग की पहचान कर उसके उपचार और प्रबंधन का सटीक परामर्श प्रदान करती है।

  • फायदा: समय रहते सही जानकारी मिलने से फसल की बर्बादी को न्यूनतम किया जा सकता है।

यह पहल शिक्षा और तकनीक को सीधे किसानों के खेतों से जोड़ने के संस्थान के विजन को दर्शाती है। विभाग के प्रमुख डॉ. अजय कुमार भारद्वाज और उनकी टीम के मार्गदर्शन में तैयार इस मॉडल की महोत्सव में आए अधिकारियों ने जमकर सराहना की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here