HomeChhattisgarhIndore News : दूषित पानी से मौतों के बाद हरकत में नगर...

Indore News : दूषित पानी से मौतों के बाद हरकत में नगर निगम, 6600 बोरिंग में क्लोरीन डालने का अभियान शुरू

Date:

Related stories

Indore News : इंदौर : इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद इंदौर नगर निगम प्रशासन ने शहर के करीब छह हजार से।ज्यादा सरकारी बोरिंग पर।क्लोरीन डालने का अभियान शुरू किया है साथ ही भागीरथपुरा इलाके के तीस प्रतिशत क्षेत्र में नर्मदा लाइन से पानी छोड़कर लिए गए सेंपल में कोई विषाणु ना मिलने के बाद जल्द ही लाइन से पानी छोड़ा जाएगा।

Indore News : दरअसल इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से अब तक बीस से अधिक मौत हो चुकी है और चार सौ से ज्यादा लोग बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, वहीं 40 से ज्यादा लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि चार लोग वेंटिलेशन पर जिंदगी की जंग लड़ रहे है। वहीं दूसरी ओर भागीरथपुरा हादसे के बाद शहर के कई इलाकों से दूषित पानी की शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने शहर के शासकीय 6600 बोरिंग में दूषित पानी की मिलावट रोकने और क्लोरीन डालने का अभियान शुरू किया है।

 

Indore News : निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि भागीरथपुरा इलाके में पानी की टेस्टिंग हर दिन जारी है, जहां पाइप लाइन से छोड़े गए पानी के सैंपल में कोई विषाणु या हानिकारक वायरस नही मिले हैं, और बाकी इलाकों में पाइपलाइन डालने का काम जारी है, जबकि शहर के बोरिंग पर क्लोरीन डालने और दूषित पानी मिलने से रोकने का अभियान शुरू कर दिया गया है।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here