Wednesday, April 22, 2026
32.1 C
Raipur

RAIPUR CRIME : रायपुर में ऑटो चालक ने सुनियोजित तरीके से की जेब काटने की वारदात, शातिर चोर गिरफ्तार

RAIPUR CRIME : रायपुर। आटो में सवारी बनकर बैठे व्यक्ति की जेब से नगद रकम चोरी करने वाले शातिर चोर मोहम्मद आसिक अंसारी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 25,000 रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो वाहन जब्त कर लिया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1.15 लाख रुपये बताई जा रही है।

RAIPUR CRIME : प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी योदराम यादव 30 मई को अपने गांव से ट्रैक्टर का टायर खरीदने के लिए रायपुर आया था। उसने अपनी जेब में 39,500 रुपये रखे थे और घड़ी चौक से ऑटो (क्रमांक CG 04 T 6783) में बैठकर माता गैरेज, पंडरी की ओर जा रहा था। रास्ते में ऑटो चालक ने वाहन को खराब बताकर ऑक्सीजन गार्डन के पास रोका और धक्का देने के बहाने प्रार्थी को नीचे उतार दिया। बाद में ऑटो को चालू कर फरार हो गया। प्रार्थी को शक होने पर जब उसने जेब चेक की, तो रकम गायब थी।

RAIPUR CRIME : प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 255/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद आरोपी मोह. आसिक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

RAIPUR CRIME : पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी ने बताया कि चोरी की रकम में से बाकी हिस्सा उसके साथी के पास है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी का पता: मोह. आसिक अंसारी, उम्र 29 वर्ष, मकान नंबर 303, कोहका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, थाना सुपेला, चौकी स्मृतिनगर, जिला दुर्ग।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर! रायपुर में राशन दुकानों के समय में बदलाव, नया आदेश जारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते तापमान...

रायपुर में लेंसकार्ट विवाद गरमाया! शोरूम में विरोध प्रदर्शन, सोशल मीडिया से बढ़ा मामला

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : लेंसकार्ट की ‘एम्प्लॉई ग्रूमिंग पॉलिसी’...

खड़गे की P.M मोदी पर टिप्पणी से सियासी बवाल! C.M मोहन बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा...

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने का बैन, आदेश जारी, जानें वजह

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के...

M.P बोर्ड में बड़ी चूक! 15 हजार छात्रों का भविष्य अधर में, कैग रिपोर्ट में भी बड़ा खुलासा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल...

M.P News : BJP विधायक संजय पाठक ने जज को कॉल करने के मामले में HC से मांगी बिना शर्त माफी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में कटनी जिले...

Related Articles

Popular Categories