Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh CG News : राजधानी में कपड़ा व्यवसायी से 46 लाख की ठगी,...

CG News : राजधानी में कपड़ा व्यवसायी से 46 लाख की ठगी, बिजनेस पार्टनर बनाने पहले पैसे लिए, फिर घर बेचकर भागे आरोपी

CG News
CG News

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कपड़ा कारोबारी से 46 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठगों ने व्यापारी को ट्रांसपोर्ट कारोबार में पार्टनर बनाने का पहले झांसा दिया। इसके बाद 21 किश्तों में पैसे लेने के बाद आरोपी अपना घर बेचकर फरार हो गए। ठगी के इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG News : जानकारी के मुताबिक ठगी का ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ठगों ने कपड़ा व्यवसायी राजेश तलरेजा के साथ धोखाधड़ी की है। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बलवीर सिंग सेंस, शबनम खान और नवनीत कौर ने ट्रांसपोर्ट कारोबार में साझेदार बनाने का झांसा देकर 2001 से 2004 तक के बीच में 96 लाख 33 हजार रुपए लिए।

CG News : आरोपियों ने पार्टनर नहीं बनाया और पैसे वापस करने के नाम पर 50 लाख 7 हजार रुपए ट्रांसफर किए। पीड़ित कारोबारी राजेश तलरेजा ने अपना बचा हुआ 46 लाख रुपए मांगा, तो आरोपी घर बेचकर रायपुर से फरार हो गए। कपड़ा कारोबारी ने आरोपियों के फरार होने की शिकायत थाने में दर्ज करायी है।

CG News : पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ठगों ने कारोबारी से 21 किश्तों में पैसे लिए। पैसे वापस लेने के लिए कारोबारी ने कई चक्कर लगाए। लेकिन ठग पैसा लौटाने की जगह अपना घर बेचकर ही फरार हो गए है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here