Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : छत्तीसगढ़ी ‘सुपरस्टार’ और विधायक अनुज शर्मा फिर नागपुर के...

CG NEWS : छत्तीसगढ़ी ‘सुपरस्टार’ और विधायक अनुज शर्मा फिर नागपुर के चुनावी रण में, महानगरपालिका चुनाव में महायुती के लिए झोंकेंगे ताकत,,,

CG NEWS : धरसीवा/मोहम्मद याकुब :नागपुर महानगरपालिका चुनाव 2026 की रणभेरी बजते ही राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने ‘विजय सारथी’ और स्टार प्रचारक को फिर से नागपुर के मैदान में उतारा है, जिनकी चुनावी सभाओं ने पिछले विधानसभा चुनावों में विरोधियों के समीकरण बिगाड़ दिए थे। छत्तीसगढ़ की धरसींवा सीट से विधायक और पद्मश्री सम्मानित अभिनेता अनुज शर्मा एक बार फिर नागपुर की धरा पर भाजपा-शिवसेना-रिपाई (आठवले) महायुती का प्रचार करने जा रहे हैं।

CG NEWS : पिछला रिकॉर्ड: जहाँ हुए सक्रिय, वहाँ मिली प्रचंड जीत

एक वर्ष पूर्व हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अनुज शर्मा ने नागपुर की विभिन्न सीटों पर धुआंधार प्रचार किया था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनुज शर्मा ने जिन क्षेत्रों में सभाएं की थीं, वहां छत्तीसगढ़ी और छग के प्रवासी मतदाताओं का रुझान सीधे तौर पर महायुती के पक्ष में मुड़ गया था। नतीजा यह रहा कि वे सभी प्रत्याशी ऐतिहासिक मतों से विजयी हुए। उनके इसी ‘सफल ट्रैक रिकॉर्ड’ को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें एक बार फिर नागपुर मनपा चुनावों में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रवासी छत्तीसगढ़ियों के बीच ‘किंग मेकर’

नागपुर में छत्तीसगढ़ मूल के लाखों लोग निवास करते हैं, जो यहाँ की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। अंबे नगर और प्रभाग 25 जैसे क्षेत्रों में इन मतदाताओं का बड़ा प्रभाव है। अनुज शर्मा न केवल एक राजनेता हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा के महानायक भी हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उन्हें सुनने के लिए प्रवासी श्रमिकों से लेकर युवाओं तक में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बता दे कि पार्टी के विशेष आमंत्रण पर अनुज शर्मा 9 जनवरी, शुक्रवार को शाम 8:00 बजे अंबे नगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वे यहाँ प्रभाग क्रमांक 25 के महायुती प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगेंगे। साथ ही कुल 05 सभाएं लगभग नागपुर करेंगे।

नागपुर में बसे मेरे छत्तीसगढ़ी भाई-बहनों से मेरा गहरा नाता है,,,,विधायक अनुज शर्मा

मीडिया से बात करते हुए धरसींवा के लोकप्रिय विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं नेतृत्व का आभारी हूँ। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नागपुर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और महायुती के काम पर मुहर लगाई थी। अब महानगरपालिका चुनावों में भी छत्तीसगढ़ी समाज और नागपुर के जागरूक मतदाता ‘विकसित नागपुर’ के संकल्प को पूरा करने के लिए महायुती के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।”नागपुर में बसे मेरे छत्तीसगढ़ी भाई-बहनों से मेरा गहरा नाता है।

CG NEWS : पिछले चुनाव में उनका जो प्यार और आशीर्वाद मिला, उसने विरोधियों के हौसले पस्त कर दिए थे। एक बार फिर मैं अपने प्रदेश के लोगों के बीच जा रहा हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि सेवा और सुशासन की जो लहर महाराष्ट्र में चल रही है, उसे नागपुर नगर निगम में भी बड़ी जीत मिलेगी। “नागपुर नगर निगम चुनाव में महायुती की जीत सुनिश्चित है। हमने विधानसभा चुनाव में जो परिणाम दिए, उसे मनपा चुनाव में भी दोहराएंगे। जनता जानती है कि शहर के विकास के लिए केंद्र, राज्य और नगर निगम में एक ही विचारधारा की सरकार होना क्यों जरूरी है। हम विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here