HomeChhattisgarhCG GST NEWS : छत्तीसगढ़ में GST की सख्ती या मनमानी! 6...

CG GST NEWS : छत्तीसगढ़ में GST की सख्ती या मनमानी! 6 माह में तीसरी बार मारा छापा, पिछले एक वर्ष की कार्रवाई का हो निष्पक्ष जांच, क्यों भड़के व्यापारी संघ, मिसमैच बताकर की जा रही वसूली

Date:

Related stories

CG GST NEWS : अंबिकापुर: जीएसटी विभाग की लगातार छापेमारी से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। पिछले छह महीनों में लक्ष्मी ट्रेडर्स पर तीसरी बार छापेमारी की गई। व्यापारियों का आरोप है कि जीएसटी विभाग मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रहा है और उन्हें बेवजह मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसके विरोध में आज व्यापार बंद कर शहर में व्यापारी संघ ने विरोध रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की।

 

CG GST NEWS : दुकानें बंद कर चाबियां जीएसटी कार्यालय में जमा कर देंगे

 

CG GST NEWS : बता दें कि शनिवार को बिलासपुर रोड स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स की दुकान में जब जीएसटी टीम पहुंची तो व्यापारी संघ ने इसका विरोध किया। आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई बंद नहीं हुई तो वे अपनी दुकानें बंद कर चाबियां जीएसटी कार्यालय में जमा कर देंगे। बावजूद इसके, विभाग की कार्रवाई जारी रही, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

 

CG GST NEWS : विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल, आनन फानन में जारी किए प्रेस नोट

 

CG GST NEWS : व्यापारी संघ ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संघ का कहना है कि कार्रवाई का जब हम विरोध किए तो अनान फानन में प्रेस नोट जारी करना विभाग द्वारा खुद को बचाने की कोशिश है। उन्होंने मांग की है कि पिछले एक वर्ष में विभाग द्वारा की गई सभी छापेमारी की निष्पक्ष जांच हो और इसके लिए एक स्वतंत्र जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाए। इससे असली सच्चाई सामने आ सकेगी।

 

CG GST NEWS : जीएसटी मिसमैच का हवाला देकर अवैध वसूली

 

CG GST NEWS : अंबिकापुर समेत सरगुजा जिले के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जीएसटी की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। दो दिन पहले विवेक ट्रेडर्स में हुई छापेमारी देर रात तक चली, जहां व्यापारियों और जीएसटी अधिकारियों के बीच तीखी झड़प भी हुई। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग जीएसटी मिसमैच का हवाला देकर अवैध वसूली कर रहा है और दबाव बनाकर मनमाने जुर्माने वसूल रहा है।

 

 

CG GST NEWS : सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए

 

CG GST NEWS : हालांकि व्यापारी संघ का कहना है कि यदि किसी व्यापारी से त्रुटि होती है तो उसे पहले सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सरगुजा जिलाध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी विभाग व्यापारियों को लगातार परेशान कर रहा है, जिससे व्यापारियों की मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी ट्रेडर्स पर बार-बार की गई कार्रवाई के कारण संचालक भावुक होकर रो पड़ा, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

CG GST NEWS : जीएसटी के नियम इतने जटिल

 

CG GST NEWS : चैंबर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जीएसटी के नियम इतने जटिल हैं कि चार्टर्ड अकाउंटेंट तक को स्पष्ट जानकारी नहीं है, ऐसे में आम व्यापारी से त्रुटि होना स्वाभाविक है। इसके बावजूद विभाग उन्हें सीधे निशाना बनाता है, बैठक नहीं करता, और कार्यशाला आयोजित किए बिना ही कार्रवाई शुरू कर देता है।

 

 

CG GST NEWS : छापेमारी और भारी पेनाल्टी से व्यापारी परेशान

 

CG GST NEWS : कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने भी विभाग की आलोचना करते हुए कहा कि कोविड के बाद से व्यापारी पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और ऐसे में जीएसटी विभाग द्वारा बार-बार की जा रही छापेमारी और भारी पेनाल्टी से व्यापारी वर्ग और भी ज्यादा टूट गया है। उन्होंने कहा कि विभाग को नियमों का पालन करते हुए व्यापारियों के साथ संवाद करना चाहिए, न कि सीधे छापा मारकर उन्हें शर्मिंदा और परेशान करना।

 

 

CG GST NEWS : पारदर्शिता के साथ कार्रवाई को अंजाम दे

 

CG GST NEWS : व्यापारी संघ ने चेतावनी दी है कि अगर विभाग ने इस प्रकार की कार्यप्रणाली पर रोक नहीं लगाई तो वे सामूहिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद कर चाबियां जीएसटी कार्यालय में सौंप देंगे। साथ ही यह मांग की है कि व्यापारियों को सुधार का अवसर मिलना चाहिए और उनकी बातों को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए। छापेमारी के बाद उपजे आक्रोश और बढ़ते तनाव को देखते हुए जरूरी है कि विभाग व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित करे और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई को अंजाम दे, ताकि व्यापारी वर्ग का भरोसा कायम रह सके।

 

CG GST NEWS : आज सड़क पर उतरे व्यापारी संघ

 

 

 

CG GST NEWS : शहर में रविवार को जीएसटी विभाग की लगातार छापामार कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी संघ सड़क पर उतर गया। व्यापारी संघ के आह्वान पर अंबिकापुर में नगर बंद का व्यापक असर देखा गया। कई दुकानों के शटर बंद रहे और व्यापारिक गतिविधियां ठप रही। विरोध में व्यापारियों ने शहर में रैली निकालकर विरोध जताया। रैली के दौरान व्यापारी “जीएसटी अधिकारी होश में आओ, होश में आओ” जैसे नारों के साथ सड़कों पर उतरे।

 

 

CG GST NEWS : सालाना आर्थिक क्षमता 50 लाख रुपये भी नहीं है, 1 करोड़ रुपये तक का टैक्स थमाया जा रहा

 

CG GST NEWS : व्यापारी संघ का कहना है कि पिछले एक वर्ष में अंबिकापुर में जीएसटी चोरी की शिकायतों पर विभाग ने दर्जनों छापामार कार्रवाइयां की हैं, जिनमें से कई पूरी तरह जायज नहीं कही जा सकती। हमें विभाग की कार्रवाई से आपत्ति नहीं है, लेकिन यह जरूरी है कि हर कार्रवाई निष्पक्ष और उचित हो। जिन व्यापारियों की सालाना आर्थिक क्षमता 50 लाख रुपये भी नहीं है, उन्हें 1 करोड़ रुपये तक का टैक्स थमा दिया जा रहा है। यह न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि ऐसे में व्यापारी मानसिक रूप से टूट जाते हैं। कोई भी व्यक्ति इस दबाव में आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर हो सकता है और उसके परिवार को भूखे मरने की नौबत आ सकती है।

 

READ MORE: Ambikapur News: अंबिकापुर में GST विभाग की कार्रवाई से मचा बवाल,अधिकारियों और व्यापारी संघ में झड़प, व्यापारी संघ ने विभाग पर अवैध वसूली का लगाया आरोप, देखें वीडियो

 

CG GST NEWS : हम व्यापारी चोर नहीं हैं, हम टैक्स देने में सक्षम

 

CG GST NEWS : कहा कि हम व्यापारी चोर नहीं हैं।हम टैक्स देने में सक्षम हैं और भुगतान भी कर रहे हैं।हमारा सरकार से बस इतना ही अनुरोध है कि वह सख्ती की बजाय संवेदनशीलता से स्थिति को समझे. ऐसी जबरदस्ती वाली कार्रवाइयां न की जाएं, जो हमें अपने ही किसी व्यापारी साथी को खोने के कगार पर ला दें।

 

CG GST NEWS : तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 

CG GST NEWS : अंबिकापुर के व्यापारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार उमेश सिंह बाज को ज्ञापन सौंपा है। मांग की गई है कि जीएसटी विभाग के छापामार कार्रवाई पर रोक लगाएं और व्यापारियों को बेवजह परेशान नहीं किया जाए।

 

READ MORE: GST NEWS : हम व्यापारी हैं, चोर नहीं…’GST अधिकारी होश में आओ’ नारे लगाते आए नजर … विरोध में व्यापारी संघ सड़कों पर उतरे

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here