Indore News : रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 87 किलो डोडा चूरा जब्त, पंजाब का ड्राइवर गिरफ्तार

0
126
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। तेजाजी नगर पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में डोडा चूरा जब्त करते हुए एक अंतरराज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखते ही चालक ने ट्रक भगाने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया।

Indore News : पुलिस के अनुसार एबी रोड पर चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक PB 13 AR 6578 को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक को पंजाब निवासी ड्राइवर बूट्टा सिंह चला रहा था। तलाशी के दौरान डीजल टैंकर के पास बने टूल बॉक्स में छिपाकर रखा गया 87 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया।

Indore News : पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि इस खेप की डिलेवरी के लिए उसे 10 हजार रुपए दिए गए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से अलग-अलग राज्यों में अवैध नशे का सप्लाई नेटवर्क चला रहा था और ठंड के मौसम में डोडा चूरा की मांग बढ़ने के कारण सप्लाई भी बढ़ाई जाती थी।

Indore News : साथ ही यह जानकारी भी मिली है कि आरोपी बूट्टा सिंह के खिलाफ काठगढ़ (पंजाब) में अवैध नशे के परिवहन से जुड़े प्रकरण पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। बरामद डोडा चूरा की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। मामले में तेजाजी नगर थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here