Jabalpur News : जबलपुर में किसानों का जंगी प्रदर्शन: हजारों किसान ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर, समर्थन मूल्य, बिजली और खरीदी में भ्रष्टाचार के मुद्दों पर हल्ला बोल

0
100
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। पाटन में मंगलवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ किसानों का जंगी प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए किसानों ने 10 किसान संगठनों के बैनर तले एकजुट होकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। आंदोलन में शामिल होने के लिए **500 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसान पाटन पहुंचे।

Jabalpur News : किसानों ने धान, गेहूं, उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की समर्थन मूल्य पर समय पर खरीदी, खाद और बीज की उचित कीमत व उपलब्धता खरीदी केंद्रों में फैली कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग उठाई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति और किसानों के पंप के बढ़ाए गए लोड को कम करने जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से रखा गया।

Jabalpur News : पाटन मुख्य चौराहे पर आयोजित आमसभा में बड़ी संख्या में किसान संगठन के पदाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। सभा में किसानों ने एक सुर में सरकार से सभी मांगें तत्काल पूरी करने की हुंकार भरी। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए इसे प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here