Indore News : इंदौर : इंदौर में आयोजित दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान नकल का एक मामला सामने आया है।जहां गांधीनगर थाना क्षेत्र में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक युवक को कान में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाकर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Indore News : दरअसल पुलिस की गिरफ्तार में आए युवक का नाम जितेंद्र सिंह खटाना है, जो जिला भरतपुर, राजस्थान का निवासी है। जो इंदौर में आयोजित दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने आया था। वही परीक्षा के दौरान केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान जितेंद्र के कान में ईयर बड्स जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस दिखाई दी, जिस पर संदेह होने पर उसे रोका गया।
Indore News : जिसको पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह डिवाइस उसे उसके पापा और अंकल ने दी थी और उसे मेटल डिटेक्टर से जांच होने की जानकारी थी। इसी कारण उसने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जींस की जिप में छिपा लिया था, ताकि जांच के दौरान मेटल की जिप के कारण मशीन बजने को सामान्य समझा जाए। चेकिंग के बाद वह सीधे वॉशरूम गया और वहां जाकर डिवाइस को कान में लगा लिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










