Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

तेल बना जंग की वजह! वेनेजुएला के पास रूसी सबमरीन… पुतिन की हरकत से हाई अलर्ट पर अमेरिका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : वैश्विक भू-राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। रूस ने वेनेजुएला के तट के पास अपनी परमाणु सबमरीन और युद्धपोतों की तैनाती कर दी है, जिससे अमेरिका और रूस के बीच नए तनाव की संभावना बन गई है। रूस का दावा है कि यह कदम उसने अपने तेल टैंकर की सुरक्षा के लिए उठाया है, लेकिन अमेरिकी रणनीतिक हलकों में इसे ताकत के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

तेल टैंकर की सुरक्षा या रणनीतिक संदेश?

Russia America Tension: वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने बेला-1 नामक तेल टैंकर को एस्कॉर्ट करने के लिए पनडुब्बी और समुद्री पोत भेजे। यह टैंकर वेनेजुएला के पास पिछले दो हफ्तों से अमेरिकी प्रतिबंधों और नौसैनिक निगरानी से बचने की कोशिश कर रहा था। हालांकि यह टैंकर न तो तेल लोड कर सका और न ही किसी बंदरगाह पर डॉक कर पाया।

Read More : Big News : महाराष्ट्र में बड़ा बवाल! एकनाथ शिंदे के साथ हुआ खेला… धुर विरोधी बीजेपी-कांग्रेस ने कर लिया गठबंधन

अमेरिकी नेवी की कड़ी निगरानी

Russia America Tension: अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, यूएस नेवी फोर्स ने अटलांटिक महासागर में संदिग्ध टैंकर की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। अमेरिकी नौसेना ने जब इसका पीछा किया तो पाया कि जहाज खाली था। अमेरिका पहले भी अवैध तेल परिवहन के आरोप में कई टैंकर जब्त कर चुका है, लेकिन रूसी सैन्य एस्कॉर्ट के चलते इस बार हालात बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं।

ट्रंप का बड़ा दावा, तेल को लेकर नई राजनीति

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर दावा किया कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल हाई-क्वालिटी ऑयल देने को तैयार है। हालांकि इस दावे पर वेनेजुएला सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 टकराव से बचने की कोशिश में दोनों देश

Russia America Tension: विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका रूसी जहाजों पर कार्रवाई करता है तो यह सीधे संप्रभुता के टकराव में बदल सकता है। रूस इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बता रहा है। फिलहाल दोनों देश सतर्क हैं और किसी भी प्रत्यक्ष सैन्य झड़प से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर में मैट्रिमोनियल साइट पर NRI बनकर ठगी, युवती से 10 लाख की धोखाधड़ी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (इंदौर): इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र...

M.P News : इंदौर में ‘लादेन’ नाम से खौफ फैलाने वाला ड्रग तस्कर गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (इंदौर): इंदौर में नशे के खिलाफ...

इंदौर में NSUI का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय...

M.P News : बरगी में चीतल पर कुत्तों का हमला, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के...

छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों...

CM सरमा पर आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, गरमाई सियासत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली...

Related Articles

Popular Categories