HomeMadhya PradeshIndoreइंदौर: शादी समारोहों में मेहमान बनकर चोरी करने वाले 2 शातिर चोर...

इंदौर: शादी समारोहों में मेहमान बनकर चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 4.5 लाख का माल बरामद

Date:

Related stories

इंदौर: इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में शादी समारोहों और बड़े आयोजनों में मेहमान बनकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कीमती सोने का नेकलेस और चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.5 लाख रुपये आंकी गई है।

शादी समारोह बना निशाना

घटना कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित भंडारी रिसोर्ट की है, जहां एक विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में आरोपी आम मेहमानों की तरह शामिल हुए और मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता गोवा से शादी में शामिल होने आई एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर हैं, जिनका कीमती पर्स चोरी कर लिया गया।

बैग में थे लाखों के गहने और नकदी

पीड़िता के अनुसार, उनके बैग में मोती और लालमणि जड़ा हुआ सोने का नेकलेस, सोने का लॉकेट, दो सोने के झुमके, एक मोती का हार, 1 लाख 4 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन रखा हुआ था। समारोह के दौरान एक युवक पास की कुर्सी पर बैठा और कुछ ही पलों में पर्स उठाकर फरार हो गया।

500 से ज्यादा CCTV खंगालने के बाद गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद कनाडिया थाना पुलिस ने व्यापक जांच शुरू की। पुलिस टीम ने करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कड़ी मेहनत और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने कनिष्क पंथी और सचिन मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।

अय्याशी में उड़ाते थे चोरी का पैसा

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे चोरी की रकम से महंगे शौक पूरे करते थे और अय्याशी में एक ही दिन में हजारों रुपये खर्च कर देते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि विवाह समारोहों और सार्वजनिक आयोजनों में अपने कीमती सामान की स्वयं सुरक्षा करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here