HomeMadhya PradeshLady Constable Husband Arrest : भोपाल में खाकी के रसूख का खूनी...

Lady Constable Husband Arrest : भोपाल में खाकी के रसूख का खूनी खेल: महिला पुलिसकर्मी के पति की पिटाई से घायल युवक की मौत; परिजनों ने शव रखकर चौराहे पर लगाया जाम

Date:

Related stories

Lady Constable Husband Arrest : भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर इलाके में स्थित अंबेडकर नगर में 31 दिसंबर की रात हुई मारपीट की घटना ने एक मासूम की जान ले ली है। आरोपियों की बर्बरता का शिकार हुए जतिन पाठक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस खबर के फैलते ही स्थानीय रहवासियों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अंबेडकर नगर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

बेटी के जन्मदिन के जश्न में मचाया तांडव जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर की रात एक महिला पुलिसकर्मी का पति अपने दोस्तों के साथ बेटी के जन्मदिन का जश्न मना रहा था। इसी दौरान पास में ही आग ताप रहे जतिन पाठक और उसके साथियों से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी के पति ने अपने पद और रसूख के नशे में चूर होकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर जतिन की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, 5 गिरफ्तार पिटाई से जतिन को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आखिरकार जतिन की सांसें थम गईं। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी (महिला पुलिसकर्मी का पति) समेत 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि इस पूरी घटना के दौरान महिला पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थी और उसने अपने पति को रोकने के बजाय शह दी। परिजनों की मुख्य मांग है कि मामले में लापरवाही बरतने और मूकदर्शक बनी रहने वाली महिला पुलिसकर्मी को भी गिरफ्तार किया जाए। चौराहे पर जाम की स्थिति के कारण काफी देर तक आवागमन बाधित रहा, जिसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर बहाल कराया।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here