Saturday, May 16, 2026
33 C
Raipur

MP BREAKING: CM डॉ. मोहन यादव आज राजस्थान और दिल्ली दौरे पर, राजधानी के कई इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग, मध्यप्रदेश में कड़ाके ठंड

MP BREAKING: भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजस्थान और दिल्ली दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 10:30 बजे भोपाल से जयपुर के लिए रवाना होंगे और सुबह 11:25 बजे जयपुर में आयोजित **T.I.E. ग्लोबल समिट** में सहभागी बनेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे जयपुर से नई दिल्ली रवाना होंगे, जहाँ वे राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।

 

राजधानी के कई इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी

भोपाल : राजधानी के कई इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस व शटडाउन कार्य के चलते 5 से 6 घंटे तक सप्लाई बाधित रहेगी।

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
चार इमली और सीबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
टिंबर मार्केट, छोला, सत्यज्ञान कॉलोनी, नवजीवन कॉलोनी क्षेत्र में पावर कट रहेगा।

इसी अवधि में इन इलाकों में भी बिजली कटौती रहेगी —
विश्वकर्मा नगर, जनता क्वार्टर, मौलवी नगर, कमला नगर, हनीफ कॉलोनी, आशियाना कॉलोनी, पारस नगर, तुलसी परिसर, क्रिस्टल कैंपस, अभिनव होम्स, टैगोर नगर, साईं कॉलोनी, सूरज नगर और अवंतिका फेस-3। विद्युत विभाग ने लोगों से मेंटेनेंस अवधि के दौरान आवश्यक सावधानियाँ बरतने और वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की है।

 

MP BREAKING: प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह मध्यप्रदेश प्रवास पर

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह मध्यप्रदेश प्रवास पर हैं। उनके दौरे का आज दूसरा दिन है। आज वे ग्वालियर में ग्रामीण अंचल की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे डबरा, भितरवार और ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों की बैठकों को संबोधित करेंगे।

इससे पहले डॉ. महेंद्र सिंह मुरैना और भिंड जिलों का दौरा कर संगठनात्मक समीक्षा बैठकें कर चुके हैं। भाजपा संगठन के अनुसार, यह दौरा आने वाले राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

MP BREAKING: जीतू पटवारी आज रायसेन जिले के दौरे पर रहेंगे

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज रायसेन जिले के दौरे पर रहेंगे। वे रायसेन की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित “बूथ चलो – गांव चलो” अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे तरावली गाँव में आयोजित किया जाएगा, जहाँ पटवारी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे भोजपुर में किसान जन आंदोलन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

कांग्रेस संगठन के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों एवं स्थानीय जनता से संवाद स्थापित करना है।

MP BREAKING: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग

भोपाल : देशभर में बैंक कर्मी आज पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में विभिन्न बैंक संगठनों के कर्मचारी शामिल होंगे।

भोपाल में यह विरोध प्रदर्शन प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यभार कम करने और बेहतर कार्य-जीवन संतुलन के लिए सप्ताह में पांच दिन बैंक संचालन की मांग लंबे समय से लंबित है। बैंक यूनियन प्रतिनिधियों के अनुसार, मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने पर आंदोलन को आगे भी चरणबद्ध रूप से जारी रखा जा सकता है।

MP BREAKING: मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर

भोपाल : मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के 14 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं कुछ जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। विशेष रूप से इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, विदिशा, हरदा समेत 14 जिलों में ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है। इसी के चलते इन जिलों में सभी विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।वहीं राजधानी भोपाल, धार और सागर जिलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है, ताकि बच्चों को सुबह की ठंड से बचाया जा सके।

मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा और अगले 48 घंटों के दौरान ठंड का असर और तेज हो सकता है। लोगों को सर्दी से बचाव के उपाय अपनाने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Girls Empowerment: तलईपल्ली में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ का आगाज, 13 गांवों की 40 बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़: एनटीपीसी (NTPC) तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना...

Police Failure: अंबिकापुर में पुलिस को खुली चुनौती: राजीव भवन में तीसरी बार चोरी, दीवारों पर लिखी भद्दी गालियां

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने...

Minister’s Simplicity: मैकेनिक के टिफिन का स्वाद ले उड़े ऊर्जा मंत्री, फाइव स्टार होटल को बताया फेल

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर...

Suicide Point: ग्वालियर किले की प्राचीर से फंदा लगाकर महिला ने लगाई छलांग, मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किले की पहाड़ी...

Chilphi Valley: राजधानी की तपिश से मिलेगी राहत! रायपुर से बस 4 घंटे दूर है ‘छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी’

कबीरधाम/रायपुर: चिलचिलाती गर्मियों में अगर आप शिमला या मनाली...

Related Articles

Popular Categories