HomeChhattisgarhAmbikapurC.G Weather : छत्तीसगढ़ में धुंध और हल्की बारिश की संभावना, अगले...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में धुंध और हल्की बारिश की संभावना, अगले तीन दिनों में घट सकता है तापमान

Date:

Related stories

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड अब प्रचंड रूप लेने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है।

कहीं हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी (Light Rain Possibility) होने की संभावना है। इससे सर्दी और बढ़ सकती है।

घना कोहरा बन सकता है चुनौती

कुछ पॉकेट क्षेत्रों में घना कोहरा (Dense Fog Alert) छा सकता है। इससे विशेषकर सुबह और शाम के समय सड़क यातायात पर असर पड़ सकता है।

Read More : C.G News : बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

अधिकतम और न्यूनतम तापमान की जानकारी

पिछले 24 घंटों में सुकमा में सबसे अधिक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसका असर मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर भी देखा जा रहा है।

रायपुर का पूर्वानुमान

रायपुर में 3 जनवरी को धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here