47 IAS TRANSFER : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 47 IAS अधिकारियों का तबादला, 18 जिलों के बदले गए डीएम

0
125
47 IAS TRANSFER
47 IAS TRANSFER

47 IAS TRANSFER :बिहार : शनिवार को बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 47 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। इस फेरबदल में पटना सहित 18 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है, वहीं 6 प्रमंडलों में नए आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कीं।

47 IAS TRANSFER :पटना के नए जिलाधिकारी के रूप में त्यागराजन एसएम की नियुक्ति की गई है। नालंदा में कुंदन कुमार, खगड़िया में नवीन कुमार, दरभंगा में कौशल कुमार और मधुबनी में आनंद शर्मा को जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 5 अधिकारियों के पद को उत्क्रमित किया गया है, जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

47 IAS TRANSFER :बदले गए जिलों के डीएम इस प्रकार हैं

पटना – त्यागराजन एसएम
गया – शशांक शुभंकर
मुंगेर – अरविंद कुमार वर्मा
नालंदा – कुंदन कुमार
दरभंगा – कौशल कुमार
पश्चिमी चंपारण – धर्मेंद्र कुमार
मधुबनी – आनंद शर्मा
बांका – नवदीप शुक्ला
बक्सर – विद्यानंद सिंह
खगड़िया – नवीन कुमार
जमुई – श्री नवीन
गोपालगंज – पवन कुमार सिंह
कैमूर – सुनील कुमार
सीवान – आदित्य प्रकाश
वैशाली – वर्षा सिंह
पूर्णिया – अंशुल कुमार
सहरसा – दीपेश कुमार
भागलपुर – हिमांशु कुमार राय

47 IAS TRANSFER :बदले गए प्रमंडलीय आयुक्त:

पटना – डॉ. चंद्रशेखर सिंह
सारण – राजीव रौशन
दरभंगा – कौशल किशोर
मुंगेर – अवनीश कुमार सिंह
तिरहुत – राजकुमार

47 IAS TRANSFER :इसके अलावा एक अन्य अधिसूचना के तहत अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन को नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के 13 अधिकारियों को सचिव और सचिव स्तर के पद पर कार्य करने की शक्ति दी गई थी, जिनमें पटना के पूर्व जिलाधिकारी चंद्रशेखर और कॉम्फेड के निदेशक राजकुमार शामिल हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here