Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Breaking News: रिटायर्ड SDO के खेत से 3 करोड़ का गांजा बरामद,...

Breaking News: रिटायर्ड SDO के खेत से 3 करोड़ का गांजा बरामद, जनपद सदस्य सहित दो तस्कर गिरफ्तार

रिटायर्ड SDO के खेत से 3 करोड़ का गांजा बरामद,
रिटायर्ड SDO के खेत से 3 करोड़ का गांजा बरामद,

Breaking News: शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में स्थित गिरूई खुर्द गांव के जंगल में एक रिटायर्ड एसडीओ के खेत से 19 मई को 121 बोरियों में भरकर रखे गए करीब 38 क्विंटल 26 किलो 600 ग्राम गांजे की बरामदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 6 लाख रुपये बताई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 9 दिन की जांच और 12 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Breaking News: गिरफ्तार आरोपियों में ब्यौहारी निवासी कन्हैया लाल गुप्ता उर्फ गोलल्हई और टिहकी के कांग्रेस जनपद सदस्य राजेश तिवारी उर्फ राजू शामिल हैं। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी गांजे की जिले से बाहर तस्करी की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उन्हें दबोच लिया गया। इस हाई-प्रोफाइल केस में कुछ स्थानीय नेताओं के नाम भी सामने आने से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई थी, हालांकि अब मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी से स्थिति कुछ हद तक स्पष्ट हो गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here