Sunday, August 16, 2026
Home Raipur सौम्या, रानू और समीर समेत 6 लोगों की आज होगी रिहाई, कागजी...

सौम्या, रानू और समीर समेत 6 लोगों की आज होगी रिहाई, कागजी विलंब चलते जेल में काटी एक और रात

0
136

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल लेवी घोटाले से जुड़े मामले में जेल में बंद 6 प्रमुख आरोपियों को आज रिहा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के दो दिन बाद अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। रिहा होने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया, आईएएस रानू साहू और आईएएस समीर बिश्नोई जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

करीब दो साल बाद जेल से बाहर आ रहे इन सभी आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा और वे जहां भी रहेंगे, वहां के स्थानीय थाने में नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। शुक्रवार को इनकी रिहाई की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन कागजी औपचारिकताओं में देरी के चलते उन्हें जेल के दरवाजे से ही वापस लौटना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद उन्हें एक और रात जेल में बितानी पड़ी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here