HomeChhattisgarhCG News : वन भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास, 10 अतिक्रमणकारी...

CG News : वन भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास, 10 अतिक्रमणकारी गिरफ्तार — जंगल कटाई करते पकड़ा वन अमला

Date:

Related stories

CG News : जगदलपुर। बस्तर जिले के माचकोट क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। माचकोट रेंज के कक्ष क्रमांक आरएफ 1252 में अतिक्रमणकारियों द्वारा जंगल को नुकसान पहुंचाकर भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। कई दिनों से चल रही इस गतिविधि की सूचना पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की और मौके पर 10 लोगों को पेड़ों की कटाई करते हुए पकड़ा।

CG News : गिरफ्तार आरोपी सुकमा जिले के छिंदगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी आरोपी सामूहिक रूप से वन भूमि पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए 10 अतिक्रमणकारियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

CG News : वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 तथा लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 8 वयस्क आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बस्तर के समक्ष तथा 2 नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड जगदलपुर के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल जगदलपुर एवं बाल संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here