Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MPESB Recruitment : M.P में 474 पदों पर सीधी भर्ती, मेडिकल कॉलेजों...

MPESB Recruitment : M.P में 474 पदों पर सीधी भर्ती, मेडिकल कॉलेजों से निगमों तक निकली वैकेंसी, 7 जनवरी तक करें आवेदन

exam

भोपाल : मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, निगमों और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न तकनीकी, शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन प्रक्रिया और तारीखें

MPESB के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 7 जनवरी तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।

Read More : Website Cyber Attack : MP सरकार की 32 वेबसाइटों पर साइबर हमला, 48 घंटे में रिकवर

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में मेडिकल और नॉन-मेडिकल दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं। प्रमुख पदों में मेडिकल सोशल वर्कर, फिजियोथेरेपिस्ट, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक अस्पताल प्रबंधक, ट्यूटर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा अन्य तकनीकी और सहायक पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया

MPESB ने स्पष्ट किया है कि सभी पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों के विषय ज्ञान, तकनीकी दक्षता और सामान्य योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सरकारी सेवा का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। चयनित उम्मीदवारों की पदस्थापना प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here