CG News : रामकुमार भारद्वाज/ फरसगांव :- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के 101 जयंती पर 25दिसम्बर को नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 09 के भीमा तालाब के पास बने नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा का अनावरण नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियो और नगरवासियों की उपस्तिथि में किया गया। फरसगांव के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम भी शामिल हुए।
CG News : लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य का सौभाग्य दिया, आज उनके 101जन्म जयंती के अवसर पर हमारे जिले में तीन स्थानों पर अटल परिसरों का लोकार्पण किया गया है और पूरे राज्य भर में 115 नगरी निकाय में अटल परिसरों में माननीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के मूर्ति का अनावरण किया गया है, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव शाह जी के द्वारा एक साथ वर्चुअल लोकार्पण किया गया है, और एक साथ संकल्प स्थल के रूप में फरसगांव में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए.
CG News : उन्होंने ने कहा विकसित भारत की जो कल्पना है, विकसित छत्तीसगढ़ राज्य की जो कल्पना है और एक विकसित नगर की जो कल्पना है उसके लिए आज का यह दिन मिल का पत्थर साबित होगा, ऐसा मैं मानता हूं इसके साथ ही साथ पूरे देश भर में अन्य को आने को देश को जोड़ने के लिए देश की समरसता के लिए देश की अखंडता और एकता के लिए जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उन सब को जोड़कर हम देखें तो एक विकसित भारत की हमारा जो कदम बढ़ रहा है। हमारा कदम बढ़ रहा है इसका उदाहरण है।
CG News : इस दौरान नपंच अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मुलचंद पांडे, ग्राम पटेल पनकू नेताम, पार्षद श्रीमती शैल सेठिया, राजकुमारी नेताम, संगीता प्रवीण राव, विनोद पांडे, नरेन्द गौर, वरिष्ठ भाजपाई सुरेश जायसवाल, विजय पोया, हेमचंद देवांगन, गणेश जायसवाल, कामेश्वर साहू, सुभाष पोयाम, एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, सीएमओ मयंक बसंतवानी, गौरव साव, प्रेम नाग समेत नगरवासी मौजूद रहे।













