Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर में चौथी वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन स्थानीय ब्रम्हर्षि बावरा मिशन,राम अवेयरनेस मूवमेंट एवं मध्यप्रदेश शासन के श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास भोपाल के संयुक्त तत्त्वावधान में 2,3 एवं 4 जनवरी 26 को मानस भवन जबलपुर में किया जाएगा। प्रत्येक 3 वर्ष में होने वाला यह आयोजन वर्ष 2016, 2020 एवं 2023 में किया जा चुका है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय विश्नोई ने बताया कि 2 जनवरी को म.प्र. के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत उपस्थित रहेंगे।
Jabalpur News : उन्होंने बताया कि मोहन यादव श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास के अध्यक्ष भी हैं,जिसका मूल उद्देश्य म.प्र. में रामायण से जुड़े स्थानों को संरक्षित करना तथा पर्यटन को विकसित करना है। यह आयोजन विश्व में रामायण पर होने वाला एक अनूठा एवं विशिष्ट आयोजन है,जिसमें अकादमिक,साहित्यिक,आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े विद्वान एक ही मंच पर एकत्रित होते हैं। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन 2 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव,केद्रीय संस्कृति मंत्री- गजेन्द्र सिंह शेखावत की उपस्थति मे मानस भवन राइट टाउन में होगा।
Jabalpur News : उद्घाटन सत्र में रामायण पर आधारित पुस्तकों का विमोचन एवं संस्कृति संरक्षण में रामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा किये जा रहे कार्यों की विवेचना एवं रूपरेखा रखी जाएगी। समारोह में सीएम डॉ.यादव और केन्द्रीय मंत्री शेखावत के अलावा संत श्री रामभद्राचार्य,कल्याण दास, के साथ ही अन्य संत विद्वान के साथ विदेशों से भी बडी संख्या में विख्यात विद्वान पधारेंगे। इनके अलावा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी इस समारोह में मौजूद रहेंगे। उक्त कार्यक्रम रामयाण पर अपने आप में विश्व का अनूठा कार्यक्रम है|









