Railway Recruitment : रेलवे में बंपर भर्ती! 10वीं पास के लिए 22,000 सरकारी नौकरियां, आवेदन 21 जनवरी से

Rahul Goshwami
रेलवे ने दूसरी बार बढ़ाया किराया

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D के तहत करीब 22,000 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसका शॉर्ट नोटिफिकेशन 12 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था, जबकि अब आवेदन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 21 जनवरी 2025 से rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है या फिर NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए।

शारीरिक दक्षता मानक (PET)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

  • 35 किलोग्राम वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर चलना

  • 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर दौड़

महिला उम्मीदवारों के लिए

  • 20 किलोग्राम वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर चलना

  • 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर दौड़

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 36 वर्ष
    (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹500

  • SC / ST / महिला / ट्रांसजेंडर / EBC: ₹250

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)

  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • मेडिकल एग्जाम

परीक्षा पैटर्न

कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनमें जनरल साइंस, गणित, रीजनिंग और करंट अफेयर्स शामिल हैं। परीक्षा 14 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को ₹22,500 से ₹25,380 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. rrbapply.gov.in पर जाएं

  2. Apply Online पर क्लिक करें

  3. New Registration करें

  4. लॉगिन कर फॉर्म भरें

  5. शुल्क जमा करें

  6. फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *