Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh ujjain News: महिदपुर रोड में लव जिहाद के कथित मामले को लेकर...

ujjain News: महिदपुर रोड में लव जिहाद के कथित मामले को लेकर तनाव, नगर बंद जारी

ujjain News
ujjain News

ujjain News: उज्जैन/राजेश व्यास : उज्जैन जिले के महिदपुर रोड नगर में लव जिहाद के एक कथित मामले को लेकर आज तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के आह्वान पर नगर बंद का कार्यक्रम फिलहाल जारी है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ujjain News: हिंदू संगठनों का आरोप है कि बीती रात महिदपुर रोड क्षेत्र में एक युवक ने एक हिंदू परिवार के घर में घुसकर उनकी बेटी पर गलत नीयत रखी। मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सक्रिय हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया।

बजरंग दल पदाधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक का नाम जुबैर मंसूरी उर्फ गोलू बताया जा रहा है। संगठनों का दावा है कि आरोपी पहले भी कई युवतियों के संपर्क में रहा है। इसी के विरोध में महिदपुर रोड और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश देखा जा रहा है।

ujjain News: स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। महिदपुर रोड थाना प्रभारी ने जानकारी दी है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है।

ujjain News: वहीं प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों ने प्रशासन से आरोपी का जुलूस निकालने और उसके मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगेगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here