Friday, May 8, 2026
25.1 C
Raipur

M.P में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट, दो दिन तक राहत नहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में ठिठुरन

भोपाल: मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक मध्यम से अति घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी भी जारी की गई है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों पर ट्रफ के रूप में अवस्थित है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर तेज गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इसके अलावा 27 दिसंबर से एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे मध्य प्रदेश में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Read More  : धर्मांतरण विवाद पर आज Chhattisgarh बंद, रायपुर से कांकेर तक असर, चैंबर ऑफ कॉमर्स और ट्रांसपोर्ट संगठनों की भागीदारी

कई जिलों में 10 डिग्री से नीचे पारा

सोमवार और मंगलवार की रात प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

शहरों में ठंड का हाल

शहडोल के कल्याणपुर में 4.6 डिग्री, मंदसौर में 5.7 डिग्री, रीवा, उमरिया और खजुराहो में 6 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में 7.4 डिग्री, इंदौर में 6.4 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री और जबलपुर में 8.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने, कोहरे में वाहन सावधानी से चलाने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories