आधी रात गोलीकांड, युवक गंभीर रूप से घायल

Parivesh
आधी रात गोलीकांड, युवक गंभीर रूप से घायल

रीवा मध्यप्रदेश: रीवा शहर के बजरंग नगर इलाके में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक सत्यम तिवारी (निवासी अनंतपुर) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना रात करीब 12 बजे की है, जब सत्यम अपने दोस्त विनय दीपांकर के साथ एक किराना दुकान के बाहर स्नैक्स खरीदकर लौट रहा था। तभी बाइक सवार दो हमलावर आए और गोली चला दी, जो सत्यम की पीठ में जा लगी। घायल को तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। अमहिया थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। घटना के समय दुकान के खुले होने पर भी सवाल उठने लगे हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं वहां देर रात कुछ संदिग्ध गतिविधियां तो नहीं चल रही थीं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *