MP NEWS : विधायक के पीए पर ट्रांसफर के लिए ₹50,000 रिश्वत मांगने का आरोप, विधायक ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS : अशोकनगर। गुना निवासी अंकित जाटव ने अशोकनगर के विधायक के निजी सहायक (PA) मनोज नामदेव पर ट्रांसफर के एवज में रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। अंकित का दावा है कि उसकी बहन, जो अशोकनगर स्वास्थ्य विभाग में CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर कार्यरत है, उसका ट्रांसफर गुना कराने के लिए वह विधायक के पास पहुंचा था, जहां पीए ने ₹50,000 की मांग की।

MP NEWS : अंकित ने बताया कि उसने ₹30,000 की राशि विवेक टॉकीज के पास नगद रूप में दी, जबकि शेष ₹20,000 बाद में देने की बात तय हुई थी।जब यह मामला प्रत्यक्ष रूप से विधायक के सामने लाया गया, तो पहले तो पीए ने पैसे लेने से साफ इनकार कर दिया। लेकिन जब सबूत सामने आए, तो विधायक ने तत्काल पैसे वापस करने के निर्देश दिए और सख्त लहजे में कहा:पैसे तुरंत वापस करो, नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी।

MP NEWS : विधायक की सख्त प्रतिक्रिया

MP NEWS : घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आरोप सही पाए गए, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

MP NEWS : अंकित ने जब यह पूरा मामला प्रत्यक्ष रूप से विधायक के संज्ञान में लाया, तो विधायक ने अपने निजी सहायक से पूछताछ की। पहले तो पीए ने पैसे लेने से इनकार किया, लेकिन जब सच्चाई सामने आई, तो विधायक ने तत्काल पैसा लौटाने का आदेश दिया और सख्त लहजे में कहा – पैसे वापस करो अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जावेगी।

MP NEWS : मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आ चुका है और जल्द ही इसकी औपचारिक जांच शुरू होने की उम्मीद है। अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई संभव है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *