Rewa Wife Attempt to Murder Case: रीवा में पत्नी पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला त्यौंथर क्षेत्र से सामने आया है। सोहागी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक महिला पर उसके पति द्वारा जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, महिला को पहले पुल से नैना नदी में धक्का दिया गया। जब वह किसी तरह बच गई तो उसके गले पर शराब की केन से हमला किए जाने का आरोप है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।




