Ratlam Food Safety Raid: रतलाम में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी अमूल फ्रेश क्रीम, उड़नदस्ते की छापेमार कार्रवाई से मचा हड़कंप

Anuj Nirala

Ratlam Food Safety Raid: यशवंत सिंह राठौर \रतलाम। शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई ने जूस और डेयरी कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है। शनिवार दोपहर उज्जैन संभागीय उड़नदस्ते ने दो बत्ती चौराहा स्थित एक प्रसिद्ध जूस सेंटर पर अचानक छापा मारकर खाद्य पदार्थों की जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकान में एक्सपायरी डेट की अमूल फ्रेश क्रीम मिलने सहित कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

Ratlam Food Safety Raid:जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर में मिलावटखोरी और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। भोपाल आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा और बी.एस. देवलिया के नेतृत्व में टीम आदर्श जूस सेंटर पहुंची और वहां मौजूद खाद्य सामग्री की जांच शुरू की।

READ MORE: Shujalpur Political Clash: शुजालपुर में सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, जीतू पटवारी को लेकर दिया विवादित बयान; राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

Ratlam Food Safety Raid:जांच के दौरान अधिकारियों को दुकान में रखी कुछ खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर गंभीर खामियां मिलीं। टीम को एक्सपायरी डेट की अमूल फ्रेश क्रीम के पैकेट मिले, जिनका उपयोग खाद्य उत्पाद तैयार करने में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा कई खाद्य पदार्थ अव्यवस्थित तरीके से रखे मिले और साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

Ratlam Food Safety Raid:निरीक्षण के दौरान दुकान में मिल्क शेक, जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि खाद्य सामग्री गुणवत्ता मानकों के अनुरूप थी या नहीं।

Ratlam Food Safety Raid:कार्रवाई की सूचना मिलते ही जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता को भी मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने दुकान संचालक को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की।

Ratlam Food Safety Raid:खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अमानक या मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए जाते हैं, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: Gwalior Hit and Run Case: ग्वालियर में दर्दनाक हिट एंड रन तेज रफ्तार कार ने मासूम को मारी जोरदार टक्कर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Ratlam Food Safety Raid:इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य जूस सेंटर, डेयरी और खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की जांच और छापेमार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *