Shikaritola dispute : राजनांदगांव (हेमंत वर्मा)। जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सोमनी पुलिस ने ग्राम शिकारीटोला में शांति भंग करने की नीयत से विवाद और मारपीट पर उतारू एक अनावेदक के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम शिकारीटोला निवासी आवेदक मोतीलाल डहरे ने थाना सोमनी पहुँचकर एक शिकायत दर्ज कराई थी। जब पुलिस इस शिकायत की जाँच करने पहुँची, तो अनावेदक देवा दास डहरे (35 वर्ष) आक्रोशित हो उठा। उसने आवेदक पर पुलिस में झूठी रिपोर्ट करने का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से वाद-विवाद करना शुरू कर दिया।
Shikaritola dispute : मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने जब आरोपी को समझाने का प्रयास किया, तो वह शांत होने के बजाय और अधिक आक्रामक हो गया। आरोपी देवा दास पुलिस के सामने ही मारपीट पर उतारू होकर उपद्रव करने लगा और शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत गिरफ्तार कर लिया।
Shikaritola dispute : थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक इस्तगाशा तैयार किया गया है। आरोपी को माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।













