Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

Chhindwara Accident : छिंदवाड़ा में भीषण हादसा: मोहारी घाटी में सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, बाइक सवार समेत दो की मौत

Chhindwara Accident : छिंदवाड़ा (दमुआ)। छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहारी घाटी में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ सीमेंट की बोरियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में ट्रक में सवार मजदूर और एक बाइक सवार शामिल हैं।

Chhindwara Accident : जानकारी के अनुसार, ट्रक सीमेंट की बोरियों से खचाखच भरा हुआ था और उसमें सीमेंट उतारने के लिए मजदूर भी सवार थे। जैसे ही ट्रक मोहारी घाटी के घुमावदार मोड़ पर पहुँचा, चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि पास से गुजर रहा एक बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी जान चली गई। वहीं, ट्रक में सवार मजदूर सीमेंट की भारी-भरकम बोरियों के नीचे दब गए।

Chhindwara Accident : हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमुआ पुलिस टीम मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से बोरियों के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी 8 घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Chhindwara Accident : पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर बिखरी सीमेंट की बोरियों और क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है कि हादसा ट्रक की रफ्तार के कारण हुआ या कोई तकनीकी खराबी इसकी वजह थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories