Sunday, June 14, 2026
36.2 C
Raipur

Patwari arrested for accepting bribe : रीवा लोकायुक्त का बड़ा धमाका : 5 हजार की घूस लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, नामांतरण के लिए मांगी थी रिश्वत

Patwari arrested for accepting bribe : रीवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुस्तैदी जारी रखते हुए रीवा लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोकायुक्त की टीम ने रायपुर कर्चुलियान तहसील के मनिकवार हल्का में पदस्थ पटवारी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने एक किसान से उसकी जमीन के नामांतरण (म्युटेशन) के बदले अवैध राशि की मांग की थी, जिसके बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

Patwari arrested for accepting bribe : जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता विपिन ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जमीन के नामांतरण के कार्य को पूरा करने के एवज में पटवारी द्वारा कुल 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। भ्रष्टाचार की इस शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई। बताया गया है कि आरोपी पटवारी सौदेबाजी के तहत 5 हजार रुपये की पहली किश्त पहले ही ले चुका था और बाकी की राशि के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

Patwari arrested for accepting bribe : लोकायुक्त की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता विपिन ने शेष 5 हजार रुपये की बकाया राशि पटवारी को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सौंपी, वैसे ही पास में तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टीम ने तत्काल आरोपी के हाथ धुलवाए, तो वे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता प्रमाण है।

Patwari arrested for accepting bribe : लोकायुक्त निरीक्षक उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान पटवारी के पास से रिश्वत की राशि बरामद की गई है। लोकायुक्त की इस दबिश के बाद तहसील कार्यालय और राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।

Patwari arrested for accepting bribe : प्रशासनिक स्तर पर इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार पर कड़े प्रहार के रूप में देखा जा रहा है। लोकायुक्त पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी काम के बदले पैसे की मांग करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ कर अन्य दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Latest YouTube Shorts

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories