Indore News : बारिश के दौरान खेत से लौट रही 5 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत

इंदौर। Indore News : इंदौर के नावदापंथ इलाके में बारिश के दौरान एक 5 साल की मासूम बच्ची पिंकी उर्फ टिंकी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ खेत से प्याज छांटने के बाद घर लौट रही थी, तभी कच्चे रास्ते में बिछे बिजली के तार से उसका पैर टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Indore News : चंदन नगर पुलिस के अनुसार, मृतक बच्ची पिंकी लोकेश की पुत्री थी। खेत से लौटते समय बारिश शुरू हो चुकी थी, और रास्ते में कुछ बिजली के खुले तार जमीन से गुजर रहे थे। इस दौरान पिंकी जैसे ही आगे बढ़ी, उसका पैर तार से छू गया, जिससे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही जान चली गई। पिंकी के माता-पिता मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं।

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजने की बात पर परिजन भड़क उठे और पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। अस्पताल के स्टाफ ने परिजनों को किसी तरह रोका और चंदन नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

पुलिस का कहना है कि गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर यह पता लगाया जाएगा कि बिजली विभाग या किसी अन्य की लापरवाही तो नहीं थी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories