Head constable hanged himself : बड़वानी। जिला मुख्यालय की न्यू डीआरपी लाइन में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रधान आरक्षक का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनीष बामनिया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से धार जिले के दही क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
Head constable hanged himself : अकेले रह रहे थे प्रधान आरक्षक जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक मनीष बामनिया न्यू डीआरपी लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी धार जिले के कुक्षी में स्वास्थ्य विभाग में नर्स के पद पर पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब उनका भाई उनसे मिलने कमरे पर पहुँचा, तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर उनके साथ रहने वाले वीरसिंह की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहाँ मनीष का शव पंखे से लटका मिला।
Head constable hanged himself : मौके पर पहुंचे आला अधिकारी घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बड़वानी पुलिस अधीक्षक (SP) जगदीश डावर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) धीरज बब्बर तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। कमरे में एक कुर्सी नीचे गिरी हुई पाई गई, जिससे प्राथमिक रूप से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
Head constable hanged himself : गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस मनीष बामनिया एक अनुशासित पुलिसकर्मी माने जाते थे, ऐसे में उनके इस आत्मघाती कदम से सहकर्मी और परिजन स्तब्ध हैं। पुलिस अब उनके मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी मानसिक तनाव या निजी समस्या से तो नहीं जूझ रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।









