खंडवा: दिनदहाड़े लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 500 CCTV फुटेज की मदद से किया लूट का पर्दाफाश

0
159
khandwa crime
खंडवा: दिनदहाड़े लूट का खुलासा

खंडवा : खंडवा में दिनदहाड़े हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कपड़ा व्यापारी से जेवरात लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस सफलता में करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी जांच का अहम योगदान रहा।

दिनदहाड़े लूट की घटना
12 नवंबर को खंडवा के पदमनगर रोड स्थित जैन नर्सिंग होम के सामने दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई थी। दो बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी हसमत गुरबानी को रोककर उनसे सोने की चैन और अंगूठी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Read More : C.G Crime : कोरबा में युवकों का उत्पात, व्यापारी की कार में देर रात लगाई आग, 2 गिरफ्तार , Video वायरल

पुलिस की मेहनत और गिरफ्तारी
पुलिस ने विशेष टीम बनाकर लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज की जांच की। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस नर्मदापुरम पहुंची और जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी
गिरफ्तार आरोपियों में अप्पा उर्फ अयान हुसैन और कासिम सैय्यद शामिल हैं। जांच में पता चला कि अयान हुसैन के खिलाफ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में 9 आपराधिक मामले, जबकि कासिम सैय्यद पर 2 मामले दर्ज हैं। दोनों लंबे समय से लूट और ठगी की वारदातों में शामिल रहे हैं।

पुलिस और परिवार का इनाम
लूट का शिकार हसमत गुरबानी, खंडवा बीजेपी नेता गणेश गुरबानी के भाई हैं। एसपी मनोज राय ने पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की। वहीं, गुरबानी परिवार ने भी पुलिस को 51 हजार रुपए देने का ऐलान किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here