Breaking News : GST की बड़ी कार्रवाई! बिलासपुर में हिन्द कोल ग्रुप के ठिकानों पर एकसाथ छापा, राजेश और संजय अग्रवाल करते हैं संचालन

Rahul Goshwami
बिलासपुर में हिन्द कोल ग्रुप पर GST रेड

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में कोल कारोबार से जुड़े मामलों में जीएसटी (GST) विभाग की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को बिलासपुर में GST विभाग ने हिन्द कोल ग्रुप के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की। विभाग की कई टीमों ने एक साथ ग्रुप की कोलवॉशरी और कार्यालय परिसरों में दबिश दी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच शुरू की।

तीन प्रमुख यूनिटों में एकसाथ कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई क्लीन कोल बेनिफिकेशन, रेडिएंट कोल बेनिफिकेशन और हिन्द कोल बेनिफिकेशन यूनिट के नाम से संचालित इकाइयों पर की गई है। GST अधिकारियों ने इन यूनिटों से जुड़े टैक्स रिकॉर्ड, लेन-देन से संबंधित दस्तावेज और अन्य व्यावसायिक कागजात खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है।

Read More : C.G Sports News : छत्तीसगढ़ खेल व्यवस्था पर सवाल! अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग का संन्यास, बोले- मेरे अनुभव की जरूरत नहीं

गतौरा, बलौदा और हिंडाडीह में स्थित हैं यूनिट
हिन्द कोल ग्रुप की प्रमुख इकाइयां गतौरा, बलौदा और हिंडाडीह क्षेत्रों में स्थित बताई जा रही हैं। छापेमारी के दौरान GST टीम ने सभी परिसरों को सील नहीं किया है, लेकिन कर्मचारियों से पूछताछ और रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। कार्रवाई के चलते यूनिटों में कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा।

राजेश और संजय अग्रवाल करते हैं संचालन
सूत्रों के मुताबिक, हिन्द कोल ग्रुप का संचालन राजेश अग्रवाल और संजय अग्रवाल द्वारा किया जाता है। GST विभाग की यह कार्रवाई संभावित कर अनियमितताओं, इनपुट टैक्स क्रेडिट और लेन-देन में गड़बड़ी की आशंका के आधार पर की जा रही है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या आंकड़े साझा नहीं किए गए हैं।

Read More: C.G News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका! 1 जनवरी से फाइलें होंगी गायब… नया ई-आफिस सिस्टम करेगा ताबड़-तोड़ काम

जांच जारी, बड़े खुलासों की संभावना
GST अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कोल सेक्टर से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी विभाग की कार्रवाई हो सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *