MP Breaking : शिक्षकों को बड़ी सौगात…

Parivesh

भोपाल |MP Breaking : प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से चौथे समयमान-वेतनमान की मांग कर रहे शिक्षकों को अब इसका लाभ मिलने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पेश किया जाएगा।

MP Breaking : मिली जानकारी के अनुसार, इस फैसले से प्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षक लाभांवित होंगे। चौथे समयमान-वेतनमान के लागू होने से शिक्षकों की वेतन वृद्धि 3,000 से 7,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है। यह वेतनमान राज्य के अन्य विभागों में पहले से ही लागू किया जा चुका है, लेकिन अब तक शिक्षक इस लाभ से वंचित थे।

शिक्षकों और उनके संगठनों ने इस फैसले को लेकर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि कैबिनेट से मंजूरी के बाद इसका आदेश जल्द जारी होगा। यह निर्णय शिक्षकों की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *