Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Anuppur Murder : लखनपुर डबल मर्डर: 24 घंटे में बड़ा खुलासा, पिता...

Anuppur Murder : लखनपुर डबल मर्डर: 24 घंटे में बड़ा खुलासा, पिता और नौकरानी की हत्या का मास्टरमाइंड निकला मृतक का बेटा

0
156
Anuppur Murder
Anuppur Murder

Anuppur Murder : अनूपपुर/अमित सेनगुप्ता : अनूपपुर। लखनपुर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। सनसनीखेज खुलासे में पता चला कि हत्या का मास्टरमाइंड कोई बाहरी नहीं, बल्कि मृतक राजेंद्र उर्फ बबलू पटेल (40) का 18 वर्षीय बेटा आलोक ही था। पुलिस ने आलोक और दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

Anuppur Murder : कैसे खुला मामला

Anuppur Murder : 10 दिसंबर की सुबह राजेंद्र पटेल और नौकरानी सीमा बैगा की लाशें घर के बरामदे में मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि पिता द्वारा छोटी बातों पर डांट-फटकार और सौतेली मां के बच्चों को प्राथमिकता देने से बेटे के मन में बदला पैदा हुआ।

Anuppur Murder : 5 लाख में तय किया कॉन्ट्रैक्ट

Anuppur Murder : आलोक ने अपने नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर 5 लाख रुपये में पिता और सौतेली मां की हत्या का सौदा तय किया था। यह मीटिंग मोबाइल में रिकॉर्ड मिली, जो बड़ा सबूत बनी।

Anuppur Murder : रात 1 बजे हमला

09–10 दिसंबर की रात तीनों आरोपी घर पहुंचे। कुल्हाड़ी, वसूला और लाठी से हमला कर राजेंद्र और सीमा की हत्या कर दी। रूपा पटेल गंभीर रूप से घायल हैं और जबलपुर में भर्ती हैं।

 

Anuppur Murder : गिरफ्तारी व कार्रवाई

Anuppur Murder : पुलिस ने 3 आरोपी पकड़ लिए हैं। फरार आरोपी देवेंद्र सोनवानी और एक अन्य नाबालिग की तलाश में टीमें छत्तीसगढ़ भेजी गई हैं। DIG सविता सोहाने ने केस सुलझाने वाली टीम को 30,000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here