Mauganj News : मऊगंज में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार स्कूल ऑटो पलटा, 10 बच्चे घायल — ड्राइवर पर नशे का आरोप, परिजनों ने किया चक्काजाम, स्कूल प्रबंधक पर कड़ी कार्यवाही की मांग!

Sanjay Sahu
Mauganj News

Mauganj News : मऊगंज : मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में गोरमा नदी के पास महावीरन पब्लिक स्कूल का ओवरलोडेड तेज रफ्तार स्कूल ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में क्षमता से कई गुना अधिक 35 बच्चे सवार थे, जिनमें से 10 बच्चे घायल हुए। सभी घायलों को हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दो बच्चों को गंभीर हालत में रीवा रेफर किया गया।

Mauganj News : घटना के बाद परिजनों ने घंटों तक चक्काजाम किया। पुलिस की समझाइश पर जाम खोला गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक नशे में था, वाहन में बच्चों के साथ अंडे की खेप भी लदी थी, और स्कूल प्रबंधक घटना स्थल पर नहीं पहुंचे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्चों को बोलेरो से अस्पताल पहुँचाया। 02 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद भी स्कूल प्रबंधक मौके पर नहीं पहुंचे वहीं परिजनों ने शिक्षण संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *