Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal IAS Santosh Verma : भोपाल में IAS संतोष वर्मा के विवादित बयानों...

IAS Santosh Verma : भोपाल में IAS संतोष वर्मा के विवादित बयानों से बड़ा बवाल, राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भारी विवाद

Bemetara CMHO:
Bemetara CMHO:

IAS Santosh Verma : भोपाल : भोपाल में IAS अधिकारी संतोष वर्मा के लगातार वायरल हो रहे वीडियो ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भारी विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में वर्मा ने हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ शुरू हो गईं।

IAS Santosh Verma : मामले में वायरल वीडियो में वर्मा का दावा है कि SC-ST वर्ग के उम्मीदवारों को सिविल जज बनने में अनुचित बाधाएँ आती हैं। उनका आरोप है कि कटऑफ 50 प्रतिशत होने के बावजूद उम्मीदवारों को जानबूझकर 49.95 तक अंक दिए जाते हैं। उन्होंने इंटरव्यू प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि उम्मीदवारों को 20 में से 19.5 अंक ही दिए जाते हैं। साथ ही यह भी कहा कि “हमारा बच्चा IAS-IPS बन सकता है, लेकिन सिविल जज नहीं बन सकता”, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

IAS Santosh Verma : ब्राह्मण बेटियों वाले उनके पिछले बयान पर पहले ही तीखी प्रतिक्रियाएँ आ रही थीं, ऐसे में हाईकोर्ट पर सीधे सवाल उठाने वाले इस नए वीडियो ने स्थिति और तनावपूर्ण बना दी है। दूसरा वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया में हंगामा और तेज हो गया है।

IAS Santosh Verma : एक अन्य वायरल बयान में वर्मा ने चुनौती भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा—“कितने संतोष वर्मा को मारोगे? हर घर से एक संतोष वर्मा निकलेगा।” इसे लेकर उन्हें भड़काऊ टिप्पणी के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

IAS Santosh Verma : विवाद बढ़ने के बाद अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांगें भी उठ रही हैं। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि उनके बयानों की जांच हो सकती है। फिलहाल यह पूरा मामला सोशल मीडिया और राज्यभर की राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here