Thursday, February 12, 2026
29.1 C
Raipur

IndiGo पर DGCA की सख्त कार्रवाई! कटेंगी 5% उड़ानें, यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत

नई दिल्ली : नई दिल्ली: भारत के एविएशन सेक्टर में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के लगातार कैंसिल होने से पैदा हुई हलचल के बीच DGCA ने कड़ा कदम उठाया है। एयरलाइन को अपने फ्लाइट शेड्यूल में 5% कटौती करने का आदेश दिया गया है। इसका मतलब है कि रोजाना लगभग 110 फ्लाइट्स अब अन्य एयरलाइंस को अलॉट की जा सकती हैं, ताकि यात्रियों को समय पर सफर करने में राहत मिल सके।

इंडिगो पर कड़ी कार्रवाई क्यों?
DGCA के अनुसार, इंडिगो पिछले कई दिनों से नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम (FDTL) नियमों और क्रू की कमी की वजह से ऑपरेशन में रुकावटों का सामना कर रही थी। फ्लाइट कैंसिल होने से एयरपोर्ट्स पर अफरातफरी और यात्रियों में भारी गुस्सा देखा गया। DGCA ने एयरलाइन से कहा कि जब तक ऑपरेशन और क्रू में स्थिरता नहीं आती, फ्लाइट्स कम शेड्यूल पर ही चलें।

Read More : C.G News : धान खरीदी प्रणाली में गड़बड़ी! 20 दिसंबर से प्रदेशभर में किसान कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, एग्रो पोर्टल बंद करने की दी चेतावनी

यात्रियों को राहत की तैयारी
DGCA चाहती है कि इंडिगो की कटौती से बनी खाली जगह को एयर इंडिया, अकासा एयर और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस द्वारा भरा जाए। एयर इंडिया ने घरेलू रूट्स पर वाइड-बॉडी प्लेन लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा, DGCA ने किरायों पर भी कैप लगाया है:

  • 500 किमी तक: अधिकतम ₹7,500
  • 1,000-1,500 किमी: अधिकतम ₹15,000

इससे यात्रियों से अत्यधिक किराया वसूलने पर रोक लगेगी।

इंडिगो का बचाव और DGCA जांच
इंडिगो ने DGCA को जवाब में कहा कि तकनीकी दिक्कतें, मौसम, विंटर शेड्यूल बदलाव और नए FDTL नियम जैसी कई समस्याओं के कारण फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। एयरलाइन ने समय मांगा है ताकि पूरी रिपोर्ट दी जा सके। DGCA ने चार सदस्यीय टीम गठित की है, जो मैनपावर प्लान, रोस्टरिंग और नियमों की तैयारी की जांच करेगी।

Read More : Chhattisgarh में कड़ाके की ठंड! 20+ जिलों में शीतलहर अलर्ट जारी, 10 दिसंबर तक बढ़ेगी कंपकंपाती सर्दी

सरकार ने भी दी चेतावनी
सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा कि सरकार इस मामले को हल्के में नहीं ले रही। अगर इंडिगो की लापरवाही साबित होती है, तो अकाउंटेबल मैनेजर को तीन साल की जेल या ₹1 करोड़ तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे गंभीर मामला बताया है, क्योंकि अब तक 5,000 से अधिक फ्लाइट्स कैंसल हो चुकी हैं और 6 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

भूख नहीं लग रही… क्या ये हैं गंभीर बीमारी का संकेत, जानें डॉक्टर की सलाह

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  कई लोगों को अचानक पहले...

Rolls-Royce का नया घर बनेगा भारत, गर्मजोशी के साथ PM मोदी से मिले कंपनी के CEO

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत की तेज़ी से बढ़ती...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds