Sunday, May 17, 2026
27.1 C
Raipur

Sarkari Naukari : CISF में 70 हजार नई भर्तियों की तैयारी, महिलाओं की भागीदारी पर खास फोकस…..

Sarkari Naukari : देश की औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में अगले पांच वर्षों के भीतर 70,000 नए जवानों की भर्ती की योजना बनाई गई है। गृह मंत्रालय ने CISF के मौजूदा बल को 1.62 लाख से बढ़ाकर 2.20 लाख करने की स्वीकृति दी है, जिसके तहत हर साल औसतन 14,000 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Sarkari Naukari : नौजवानों के लिए सुनहरा मौका, महिलाओं की भूमिका होगी अहम

सरकारी नौकरी की आस लगाए युवाओं के लिए यह योजना एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। खास बात यह है कि आगामी भर्तियों में महिलाओं की भागीदारी को भी प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे फोर्स में लैंगिक संतुलन बढ़ सके। यह कदम न केवल औद्योगिक सुरक्षा को मजबूती देगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Sarkari Naukari

देश के रणनीतिक क्षेत्रों में CISF की बढ़ती जरूरत

उड्डयन, समुद्री बंदरगाह, ऊर्जा संयंत्र, परमाणु प्रतिष्ठान और जम्मू-कश्मीर की जेलों जैसी संवेदनशील और रणनीतिक जगहों पर सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा, एक नई CISF बटालियन के गठन की भी योजना है, जो भविष्य में उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाएगी।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास का रास्ता खोलेगी CISF की उपस्थिति

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में माओवादी गतिविधियों में कमी के चलते नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवाद को जड़ से खत्म कर वहां विकास की नई इबारत लिखी जाए। ऐसे में CISF की सशक्त उपस्थिति इन इलाकों में निवेश और औद्योगिक विकास का भरोसा दिलाएगी।

अब सिर्फ सुरक्षा नहीं, रोजगार और महिला सशक्तिकरण की कहानी भी लिखेगी CISF

सरकार के इस फैसले से साफ है कि आने वाले वर्षों में औद्योगिक सुरक्षा बल न केवल देश की सुरक्षा में बल्कि सामाजिक-आर्थिक विकास में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और महिलाओं के लिए भी नए दरवाजे खुलेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories