Wednesday, May 20, 2026
31.1 C
Raipur

America में नई वीजा पॉलिसी लागू! ट्रंप प्रशासन ने टेक प्रोफेशनल्स की बढ़ाई मुश्किल

नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वीजा नियमों में बड़ा और विवादित बदलाव किया है। नए आदेश के तहत फैक्ट-चेकिंग, कंटेंट मॉडरेशन, ट्रस्ट एंड सेफ्टी, ऑनलाइन सेफ्टी, मॉनिटरिंग या कंप्लायंस से जुड़े पेशेवरों को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टेट डिपार्टमेंट की मेमो के आधार पर रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय का सबसे बड़ा प्रभाव भारतीय टेक सेक्टर से जुड़े आवेदकों पर पड़ेगा।

सोशल मीडिया प्रोफाइल की कड़ी जांच अनिवार्य
नए नियमों में कहा गया है कि अब वीजा अधिकारी आवेदकों की सोशल मीडिया गतिविधियां, पेशेवर बैकग्राउंड, लिंक्डइन प्रोफाइल और नौकरी की जिम्मेदारियों की गहन जांच करेंगे। यदि किसी व्यक्ति का काम ऐसे क्षेत्र से जुड़ा पाया जाता है जिसे ट्रंप प्रशासन अभिव्यक्ति की आजादी में हस्तक्षेप मानता है, तो उसके वीजा को तुरंत खारिज किया जा सकता है।

Read More :  Indigo संकट आज छठे दिन भी जारी! 650+ फ्लाइट कैंसिल…DGCA की चेतावनी- क्यों न हो कड़ी कार्रवाई?

H-1B वीजा पर सबसे बड़ा असर
हालांकि यह नियम सभी प्रकार के वीजा पर लागू होगा—पर्यटक, पत्रकार और पेशेवर सभी शामिल हैं—लेकिन इसका सबसे बड़ा असर H-1B वीजा पर पड़ेगा। यह वीजा टेक कंपनियों में इंजीनियर, एनालिस्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले विशेषज्ञों को मिलता है, जिनमें भारतीयों की संख्या सबसे अधिक होती है। इससे अमेरिका में काम करने का सपना देखने वाले हजारों भारतीय प्रभावित हो सकते हैं।

ऑनलाइन सुरक्षा और बच्चों की सेफ्टी से जुड़े प्रोफेशनल भी आएंगे दायरे में
विशेषज्ञों का कहना है कि इस नीति का दायरा केवल कंटेंट मॉडरेशन करने वालों तक सीमित नहीं रहेगा। वे लोग भी प्रभावित होंगे जो बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर बुलिंग रोकने, हेट स्पीच की निगरानी करने, इंटरनेट पर यौन अपराधों को रोकने या डिजिटल धोखाधड़ी से जुड़ी जांच करते हैं। ये काम सेंसरशिप नहीं बल्कि सुरक्षा से जुड़े हैं, फिर भी इन पेशेवरों को अमेरिका यात्रा में मुश्किलें आ सकती हैं।

ट्रंप प्रशासन का दावा
ट्रंप प्रशासन ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका उन विदेशी पेशेवरों का स्वागत नहीं करेगा जो वहां आकर सोशल मीडिया पर अमेरिकी नागरिकों की आवाज को दबाने या कंटेंट को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं। प्रशासन का कहना है कि ऐसा कदम अमेरिकी लोकतंत्र और समाज के लिए नुकसानदायक होगा।

विशेषज्ञों की आलोचना—सुरक्षा और सेंसरशिप को एक जैसा बताना गलत
टेक कंपनियों के ट्रस्ट एंड सेफ्टी विशेषज्ञों ने इस फैसले पर चिंता जताई है। विशेषज्ञ ऐलिस गॉगन हंसबर्गर ने कहा कि इन टीमों का काम सेंसरशिप नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। उनके मुताबिक ऑनलाइन यौन शोषण, स्कैम, धोखाधड़ी और साइबर अपराध रोकने में यह काम अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इसे सेंसरशिप मानना गलत होगा।

पत्रकारों और मीडिया पर पहले भी लग चुकी हैं पाबंदियां
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप प्रशासन ने प्रेस या वीजा नियमों पर सख्ती दिखाई है। इससे पहले भी कई पत्रकारों के वीजा रद्द किए गए थे। सरकारी वेबसाइटों से क्लाइमेट चेंज की जानकारी हटाई गई, प्रेस ब्रीफिंग में पत्रकारों की एंट्री सीमित की गई और कई मीडिया संस्थानों पर कानूनी कार्रवाई भी की गई।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories