Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS: रायगढ़ से PMO तक गूंजा मामला: जनसंपर्क अधिकारी ने पत्रकार को भेजा 1 करोड़ का नोटिस, बिना कोर्ट के ही लिखित में घोषित किया ‘क्रिमिनल’…

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता /​रायगढ़। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ‘अफसरशाही’ और ‘पत्रकारिता’ के बीच टकराव का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसकी गूंज अब दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंच गई है। एक स्वतंत्र पत्रकार ने आरोप लगाया है कि विभागीय भ्रष्टाचार और एक पीड़ित कर्मचारी की आवाज उठाने पर, एक महिला राजपत्रित अधिकारी ने अपने पद का घोर दुरुपयोग करते हुए उन्हें लिखित में “अपराधी” घोषित कर दिया और डराने के लिए 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज दिया।

CG NEWS: ​मामला सहायक संचालक (जनसंपर्क) श्रीमती नूतन सिदार और स्वतंत्र पत्रकार ऋषिकेश मिश्रा से जुड़ा है। पत्रकार ने अब इस मामले में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डीजीपी छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर अधिकारी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है।

CG NEWS: ​अधिकारी ही बन गईं ‘जज’, कलेक्टर के ग्रुप में ‘साइबर मानहानि’ :​पत्रकार ऋषिकेश मिश्रा द्वारा उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती आवेदन के अनुसार, सहायक संचालक नूतन सिदार ने दिनांक 02/09/2025 को थाना लैलूंगा में दिए गए एक आवेदन में न्यायिक मर्यादा को ताक पर रखकर उन्हें दो बार लिखित रूप में “अपराधी” (Criminal) शब्द से संबोधित किया। पत्रकार का तर्क है कि भारतीय कानून में दोष सिद्ध हुए बिना किसी नागरिक को अपराधी घोषित करना गंभीर अपराध है।

CG NEWS: ​आरोप है कि अधिकारी ने पद की गरिमा को लांघते हुए इस अपमानजनक पत्र को ‘जनसंपर्क जशपुर’ के उस ऑफिसियल व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया, जिसके एडमिन स्वयं जिला कलेक्टर जशपुर हैं। पत्रकार ने इसे एक जिम्मेदार प्रशासनिक मंच का दुरुपयोग और ‘साइबर मानहानि’ बताया है।

CG NEWS: ​सच बोलने की कीमत : 1 करोड़ का नोटिस और धमकियां -​शिकायत में बताया गया है कि यह संपूर्ण द्वेषपूर्ण कार्यवाही इसलिए की जा रही है क्योंकि पत्रकार ने जशपुर जनसंपर्क कार्यालय के एक पीड़ित कर्मचारी (रविन्द्रनाथ राम) की व्यथा और भ्रष्टाचार को उजागर किया था। आरोप है कि सच को दबाने और पत्रकार को मानसिक रूप से तोड़ने के लिए 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें “आत्महत्या के झूठे प्रकरण में फंसाने” की अप्रत्यक्ष धमकियां देकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भयभीत करने का प्रयास किया जा रहा है।

CG NEWS: ​पुलिस पर जानकारी छिपाने का आरोप :​पत्रकार मिश्रा ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब उन्होंने इस षड्यंत्र के दस्तावेज सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मांगे, तो जानकारी देने में अनावश्यक विलंब किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश के बावजूद थाने स्तर से जानकारी नहीं दी गई, जिसके चलते उन्हें राज्य सूचना आयोग में अपील करनी पड़ी।

CG NEWS: ​PMO से हस्तक्षेप की मांग:​पत्रकार ने अपने आवेदन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मांग की है कि एक पत्रकार के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए। उन्होंने बिना दोष-सिद्धि के ‘अपराधी’ कहने, शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप का दुरुपयोग कर छवि धूमिल करने और 1 करोड़ का नोटिस भेजकर डराने-धमकाने के कृत्य के लिए श्रीमती नूतन सिदार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आई.टी. एक्ट की सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। ​अब देखना होगा कि ‘सुशासन’ का दावा करने वाली सरकार अपनी ही अधिकारी के इस कथित मनमाने रवैये पर क्या एक्शन लेती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : इंदौर में ‘लादेन’ नाम से खौफ फैलाने वाला ड्रग तस्कर गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (इंदौर): इंदौर में नशे के खिलाफ...

इंदौर में NSUI का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय...

M.P News : बरगी में चीतल पर कुत्तों का हमला, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के...

छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों...

CM सरमा पर आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, गरमाई सियासत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली...

Related Articles

Popular Categories