Sunday, April 19, 2026
30.2 C
Raipur

M.P News : खंडवा में विधायक पुत्र ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, खंडवा की विधायक कंचन तनवे के पुत्र की कार से पंघना रोड पर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर लगी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार पर “Vidhayak” लिखा हुआ था, जिससे घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सांघी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8 बजे विधायक पुत्र अपनी कार से मोघट क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सांघी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार कलीम उर्फ़ कल्लू (निवासी – सब्जी मंडी क्षेत्र) सड़क पार कर रहे थे। तभी तेजी से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिरते ही बुरी तरह घायल हो गया।

Read More : Jabalpur में भयानक Train Accident! मालगाड़ी ने 6 लोगों को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 3 बच्चे गंभीर

स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। आसपास के रहवासियों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आने की जानकारी मिली है।

भाजपा पदाधिकारी और परिजन अस्पताल पहुंचे
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुँच गए। घायल कलीम के परिजन भी अस्पताल पहुँचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली।फिलहाल, युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Read More : अर्पोरा Birch by Romeo Lane में ब्लास्ट का कोहराम! सिलेंडर ब्लास्ट में 25 की मौत, क्लब मैनेजर गिरफ्तार, 4 टूरिस्ट समेत 18 मृतकों की पहचान

पुलिस के पास नहीं पहुंचा मामला
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के कई घंटे बाद भी मामला आधिकारिक रूप से मोघट थाना पुलिस के पास नहीं पहुँचा। न तो कोई FIR दर्ज हुई है और न ही कोई शिकायत की गई है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को मौखिक सूचना दे दी गई है, लेकिन लिखित शिकायत की प्रक्रिया अभी बाकी है।

स्थानीयों में आक्रोश, जांच की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में गाड़ी की तेज रफ्तार और ‘विधायक’ लिखे वाहन के दुरुपयोग को लेकर नाराजगी है। लोग मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार पर कार्रवाई हो।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P में अब नर्सिंग के लिए नहीं होगी अलग से परीक्षा! सीधे 12वीं के बाद होगा एडमिशन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा...

IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत, RCB को आखिरी ओवर में हराया

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : IPL के एक रोमांचक मुकाबले...

IPL 2026 : CSK की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप, क्लासन-अभिषेक की फिफ्टी से हैदराबाद को मिली जीत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजीव गांधी स्टेडियम में खेले...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री के पार,राजनांदगांव सबसे गर्म

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  : छत्तीसगढ़ में गर्मी अब लोगों...

Salasar Balaji Dham Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, गूंजे जयकारे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  राजस्थान के चूरू जिले में...

Related Articles

Popular Categories