Indore News : इंदौर। जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पालदा क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर आटा निर्माण इकाई में गंदगी पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में एस कुमार एंड कंपनी में बेहद अस्वच्छ हालात मिले, जिसके चलते फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
Indore News : निरीक्षण के दौरान गेहूं और आटे के कुल चार नमूने लिए गए। अस्वास्थ्यकर वातावरण में उत्पादन होने के कारण वहां का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन की टीम ने मां अंबे सुपारी सिकाई केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां प्रोसेसिंग में उपयोग होने वाले चुने के दो नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन आगे जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करेगा।













